आतिशी का ऐतिहासिक पल, दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में आज लेंगी शपथ।
आप नेता आतिशी शनिवार को दिल्ली के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना उन्हें और उनके मंत्रिमंडल को शाम 4:30 बजे राज निवास में शपथ दिलाएंगे। दिल्ली की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज शाम दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं। चार मौजूदा मंत्री—गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन—अपनी जगह बरकरार रखेंगे, जबकि दलित विधायक मुकेश अहलावत नए चेहरे के रूप में कैबिनेट में शामिल होंगे। एक मंत्री पद अभी भी खाली रहेगा। भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेते ही कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी की सुषमा स्वराज के बाद राष्ट्रीय राजधानी की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। आतिशी सरकार का कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है। दरअसल, दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगर आम आदमी पार्टी एक बार फिर सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल नजर आएंगे। आप के एक नेता के अनुसार, समारोह सादे तरीके से आयोजित होने की उम्मीद है। इस सप्ताह की शुरुआत में, आप विधायकों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। नए मंत्रिमंडल में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत शामिल होंगे। गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन पहले से केजरीवाल सरकार में मंत्री हैं।
















































































Leave Your Message