राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, हारिस और ट्रंप के बीच होगी कड़ी टक्कर। 

इस वर्ष नवंबर में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्यक्तिगत मतदान शुक्रवार से शुरू हो गया। यह चुनावी प्रक्रिया राजनीतिक उथल-पुथल के दौर के बाद चुनाव दिवस तक छह सप्ताह की दौड़ की शुरुआत कर रही है। मिनेसोटा, साउथ डकोटा और वर्जीनिया में मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। ये राज्य व्यक्तिगत मतदान की शुरुआत करने वाले पहले राज्य हैं। अक्टूबर के मध्य तक करीब एक दर्जन और राज्य मतदान शुरू करेंगे। मिनीपोलिस के एक मतदान केंद्र पर जेसन मिलर सुबह आठ बजे से काफी पहले पहुंच गए और कतार में सबसे पहले खड़े हो गए। वह पहले घंटे में वोट डालने वाले करीब 75 लोगों में से एक थे। अन्य मतदाता भी मतदान के लिए कतार में थे। कुछ मतदाताओं ने कहा कि चुनाव के दिन किसी भी परेशानी या अराजकता से बचने के लिए पहले ही वोट डालना बेहतर है। क्रिस बर्दा (74) ने बताया कि वह दूसरों को अपने मतपत्र जल्दी जमा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि चुनाव के दिन कोई दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किस उम्मीदवार के लिए वोट दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में व्यक्तिगत मतदान की शुरुआत अमेरिकी राजनीति के उथल-पुथल भरे दौर के बाद हुई है। इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दौड़ से बाहर होने का फैसला किया, और उनकी जगह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उतारा गया। दूसरी ओर, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी मैदान में हैं। दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स