आज करीना कपूर मना रही है अपना 44वां जन्मदिन, इन 5 फिल्मो से मिली खास पहचान।  

करीना कपूर ने बॉलीवुड में 24 साल से अपना जादू बिखेरा है और आज वह अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने लाल ड्रेस में अपनी खूबसूरती की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। करीना, जिन्हें बॉलीवुड की बेबो के नाम से जाना जाता है, ना केवल 20 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने शुरुआत में अपने ग्लैमर से दर्शकों का दिल जीता और अपनी एक्टिंग के जरिए सुपरहिट हीरोइन बन गईं। अपने करियर के इस सफर में करीना इतनी बड़ी स्टार बन चुकी हैं कि वह बिना हीरो के भी फिल्म को हिट कराने की क्षमता रखती हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द क्रू' इसका बेहतरीन उदाहरण है। करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग, तब्बू और कृति सैनन के साथ फिल्म 'द क्रू' में मिलकर 100 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे सभी हैरान रह गए। हालांकि, उनकी सोलो लीड फिल्म 'द बकिंघम मर्डर' खास कमाई नहीं कर पाई, फिर भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। करीना ने 2000 में फिल्म 'रेफ्यूजी' से करियर शुरू किया, जो फ्लॉप नहीं हुई, लेकिन 2001 में 'मुझे कुछ कहना है' सुपरहिट रही, जिससे उनके स्टारडम की शुरुआत हुई।

करीना ने जल्दी ही बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई और 2004 में 'चमेली' के किरदार से खास पहचान बनाई। धीरे-धीरे वह बॉलीवुड की क्वीन बन गईं, करिश्मा कपूर को भी पीछे छोड़ दिया। अब तक करीना ने 74 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है और आज वह बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स में से एक मानी जाती हैं। करीना के 44वें जन्मदिन पर हम उनकी 5 ऐसी फिल्मों पर नजर डालेंगे, जिन्होंने उन्हें खास शोहरत दिलाई। चमेली, जब वे मेट, हीरोइन, ओमकारा , उड़ता पंजाब। इन फिल्मो से करीना कपूर को एक खास पहचान मिली है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स