पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र में भारत की युवा शक्ति और विकास की कहानी करेंगे साझा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में होने वाले 'भविष्य का शिखर सम्मेलन' में भारत में हुए विकास की कहानियों को साझा करेंगे। यह जानकारी भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने 'पीटीआई' को दी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री अपने घरेलू विकास की कहानी पेश करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अमेरिका पहुंचेंगे, जहां वे डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस वार्षिक सम्मेलन की मेज़बानी करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। 23 सितंबर को, वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य का शिखर सम्मेलन' को भी संबोधित करेंगे।
हरीश ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन का मुख्य ध्यान युवाओं पर है, क्योंकि वे भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा, "भारत की जनसंख्या 140 करोड़ है, और इसमें अधिकांश युवा हैं। जब प्रधानमंत्री बोलते हैं, तो वह भारत के युवाओं का संदेश विश्व के समक्ष रखते हैं।" वे यह भी बताते हैं कि भारत ने अपने युवाओं को राजनीतिक, आर्थिक और विकास प्रक्रियाओं में शामिल कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया है, जो कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
















































































Leave Your Message