"दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने ली शपथ, दिल्ली में एक नई राजनीतिक धारा की शुरुआत। 

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, और वे दिल्ली की तीसरी तथा सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शनिवार, 21 सितंबर को शपथ दिलाई। उनके साथ आप के कई प्रमुख विधायक जैसे गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। विशेष रूप से, मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं, जबकि अन्य चार मंत्री पहले भी अरविंद केजरीवाल की सरकार में कार्य कर चुके हैं। अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को तिहाड़ जेल से जमानत मिलने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से नया नेता चुना गया। अब हम देखते हैं कि आतिशी और उनके मंत्रियों का क्या काम होगा और वे दिल्ली में कैसे बदलाव लाते हैं।

आप की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल सरकान में वह शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्री ​सहित कई अन्य विभागों के मंत्री थीं। वह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की भी सदस्य हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से 2003 में इतिहास में उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की थी। आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही सदस्य हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स