पेरिस फैशन वीक 2024, ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट का जादुई रैंप वॉक।
पेरिस फैशन वीक 2024 शुरू हो गया है, और एक बार फिर स्टाइलिश डीवाज रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। इस साल भारत से दो हसीनाएं हिस्सा ले रही हैं। ब्यूटी पेजेंट विजेता ऐश्वर्या राय और बॉलीवुड की स्टाइलिश आलिया भट्ट। दोनों ने अपने-अपने अद्भुत अंदाज में रैंप पर वॉक किया। ऐश्वर्या राय ने रैंप पर एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने रेड सैटिन फिनिश बलून मैक्सी ड्रेस पहनी, जिसमें एक बड़ी ट्रेल थी। इस लुक को उन्होंने रेड बोल्ड लिप्स और ओपन फ्रिजी हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया। उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रैंप पर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ वॉक की और बीच मंच पर लोगों को नमस्कार किया। ऐश्वर्या का यह लुक किसी स्टार से कम नहीं था, और जैसे ही वे मंच पर आईं, सभी की निगाहें उन पर टिकी रहीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
आलिया भट्ट भी पेरिस फैशन वीक में अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर मेटेलिक क्रॉसेट टॉप के साथ ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी, जो बेहद आकर्षक था। आलिया ने मिनिमल मेकअप और वेवी बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया, जिससे वे बहुत क्यूट लग रही थीं। मेट गाला के बाद, आलिया ने यहां भी लोगों का दिल जीत लिया। उनकी वॉक की भी खूब तारीफ हो रही है, और दर्शकों का मानना है कि वे किसी विदेशी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं।ऐश्वर्या राय सालों से पेरिस फैशन वीक का हिस्सा रही हैं, जबकि आलिया भट्ट के लिए यह नया अनुभव है। दोनों लॉरियल की मॉडल के रूप में रैंप पर नजर आईं और एक साथ वॉक करती दिखीं। पूरे ग्रुप के बीच, हाथ में गुलाब लिए दोनों बेहद आकर्षक और प्रभावशाली लग रही थीं।
















































































Leave Your Message