आतिशी ने हनुमान जी से मांगा आशीर्वाद, केजरीवाल के विजन के लिए ताकत।
दिल्ली में नई मुख्यमंत्री आतिशी आज सुबह 11 बजे 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने पूजा की और हनुमान जी से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भगवान हम सभी को शक्ति और साहस दें, ताकि हम दिल्ली के विकास और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के विजन को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा, "आने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। हमारे नेता पर हमेशा हमले होते रहे हैं, लेकिन हनुमान जी हमारे संकट मोचक हैं। वो सभी मुश्किलें दूर करेंगे।
सीएम आतिशी ने कहा कि पिछले दो साल में हमारे नेता अरविंद केजरीवाल पर कई तरह के हमले हुए हैं। हमारे दुश्मनों ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की है और हमें दबाने का प्रयास किया है। उनकी मंशा है कि दिल्ली वालों के काम रुक जाएं, लेकिन बजरंग बली (हनुमान जी) ने हर संकट में आम आदमी पार्टी की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि आज हनुमान जी से मैंने सिर्फ एक ही बात मांगी—उनका आशीर्वाद ऐसे ही हमारे साथ बना रहे। हम उनके आशीर्वाद से दिल्ली वालों के काम करते रहेंगे। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हम इसे देखेंगे। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने 21 सितंबर को दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली थी। सोमवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचकर उन्होंने सीएम की जिम्मेदारी संभाली। मंगलवार को उन्होंने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर दिल्ली वालों के लिए आशीर्वाद मांगा।
















































































Leave Your Message