मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने पर विवाद। 

तिरुपति मंदिर के प्रसाद विवाद के बीच सिद्धिविनायक मंदिर का नया मामला  सामने आया है। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने का वीडियो सामने आया है। इस पर मंदिर ट्रस्ट ने प्रतिक्रिया दी है, claiming कि यह क्लिप उनके मंदिर की नहीं है और संभवत कहीं और की है। ट्रस्ट ने बताया कि किसी ने प्लास्टिक थैले में चूहे रखे हो सकते हैं। मामले की जांच डीसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट होगा कि वीडियो कब और कहां का है, और थैली किसने रखी। ट्रस्ट ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो सकती है। ट्रस्ट ने कहा, मंदिर परिसर में अगर किसी ने किया तो सभी सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। लड्डू का प्रसाद जहां बनाया जाता है उसके लिए उच्च क्वालिटी के घी और पानी का इस्तेमाल होता है, जो बीएमसी की लैब में टेस्ट होता है, इसलिए इस क्लिप की जांच होगी। ट्रस्ट का प्रसाद हमेशा साफ-सुथरा होता है। ट्रस्ट के खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है। इसके पहले भी इस तरह का प्रयास हुआ है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। हिंदू धर्म संस्थानों को बदनाम करने की साजिश हो रही है।

वीडियो में प्रसाद रखने वाला कैरेट दिख रहा है, जिसे कुतरा गया है। कैरेट के एक कोने में चूहे के बच्चे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धिविनायक मंदिर में हर दिन 50,000 लड्डू बनाए जाते हैं, और त्योहारों के दौरान प्रसाद की मांग और भी बढ़ जाती है। प्रसाद के लिए दो लड्डू एक पैकेट में होते हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स