कृषि कानून वापस लाओ": कंगना के बयान पर बीजेपी ने खींची दूरी, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने किसानों से जुड़ा एक बयान दिया, जिससे बीजेपी ने दूरी बना ली है। पार्टी का कहना है कि यह कंगना का व्यक्तिगत बयान है। इस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है, यह कहते हुए कि सत्तारूढ़ पार्टी 2021 में निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की कोशिश कर रही है, और हरियाणा इसका मुँहतोड़ जवाब देगा।कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कंगना रनौत का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं। जो कृषि कानून निरस्त किए गए हैं, उन्हें वापस लाया जाना चाहिए। यह विवादास्पद हो सकता है, लेकिन किसानों के हित में ऐसा होना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए, ताकि उनकी समृद्धि में कोई रुकावट न आए। कांग्रेस ने इस वीडियो के साथ लिखा, "बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि किसानों पर थोपे गए तीनों काले कानून वापस लाए जाएं। 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार जागी और ये कानून वापस लिए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अब बीजेपी सांसद इन कानूनों को फिर से लाने की कोशिश कर रहे हैं।
हाल ही में, मंडी सांसद कंगना रनौत ने तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग करके विवाद खड़ा कर दिया, जिन्हें किसानों के लंबे विरोध के बाद वापस लिया गया था। इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी और इसे उनका व्यक्तिगत बयान बताया। बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा, "सोशल मीडिया पर कंगना का बयान वायरल हो रहा है, लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह उनका निजी बयान है। वह बीजेपी की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं, और यह हमारे दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता। कंगना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बिल्कुल, मेरे विचार व्यक्तिगत हैं और ये विधेयकों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते। धन्यवाद।
















































































Leave Your Message