देवरा पार्ट वन' की धमाकेदार एंट्री, एडवांस बुकिंग ने की '17 करोड़' रुपये से ज़्यदा की कमाई।
'जनता गैरेज' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा की नई फिल्म 'देवरा: पार्ट वन' 27 सितंबर, यानी आने वाले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को बहुत पसंद आया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। देवरा की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई थी, और पहले ही दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे, और दर्शकों को इनकी जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब भा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर, जो पिछले हफ्ते रिलीज हुआ, लोगों में काफी उत्साह पैदा कर चुका है। सैफ अली खान भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। देवरा के ट्रेलर को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर यह साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार है।
फिल्म 'देवरा' में तीन बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर रोमांटिक किरदार निभा रही हैं, जबकि सैफ अली खान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में प्रकाश राज, मुरली शर्मा, मीका श्रीकांत, कल्यारसन और श्रुति मराठे जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में शामिल हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब यह देखना होगा कि 'देवरा' बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
















































































Leave Your Message