केजरीवाल ने उठया सवाल, फ्री बिजली देने वाला चोर है या महंगी बिजली देने वाला ?
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों हरियाणा विधानसभा के चुनाव के लिए जूति पड़ी है। हालही में अरविंद केजरीवाल ने आज यानि 15 सितंबर को यह बड़ा दावा किया है। हिसार में उन्होने एक सभा को संभोदित करते हुए यह कहा है की यहां आप सरकार की इलावा कोई और सरकार नहीं बन सकती है। साथ ही उन्होंने कहा की हिसार में जितने भी हमारी पार्टी के उम्मीदवार है वह सब के सब ईमानदार और शरीफ उम्मीदवार है आम आदमी पार्टी के संजय सतरोड़िया हैं। हरियाणा में AAP का ज़बरदस्त माहौल है। अगर मुझे जेल से जल्दी छोड़ दिया होता तो यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती। हालांकि अब जो भी यहां सरकार बनेगी, वह AAP के बिना नहीं बनेगी। उस सरकार से आपके सभी काम कराने की जिम्मेदारी मेरी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई पार्टी बनने के एक साल के अंदर ही सरकार बनाना इतिहास है, और दिल्ली में उनकी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर कमाल किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ईमानदारी से काम किया है और उनका बैंक अकाउंट खाली है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे फ्री बिजली मिलती है, जिसका 77 फीसदी लोग लाभ उठा रहे हैं, और पंजाब में भी 83 फीसदी लोग इसका फायदा ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस की सरकारें अन्य राज्यों में महंगी बिजली दे रही हैं, और 22 राज्यों में एक भी ऐसा राज्य नहीं है जहां बिजली फ्री हो। केजरीवाल ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, "मैं बनिया हूं, इसलिए सीधे बात करूंगा। हम बिजली के लिए 3000 करोड़ रुपये सब्सिडी देते हैं। अगर मैं चोर होता, तो ये पैसे अपनी जेब में डाल लेता और फ्री बिजली देने की जरूरत नहीं होती।" उन्होंने यह सवाल उठाया कि कौन असली चोर है—वह जो फ्री बिजली दे रहा है या बिजली कंपनियों के साथ मिलकर महंगी बिजली देने वाला?
















































































Leave Your Message