भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच: यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग में बढ़त, कोहली टॉप 10 से बाहर।
भारत और बांग्लादेश के बिच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 280 रन बनाकर जीता था। इस मैच को जीताने में न तो रोहित शर्मा का बल्ला चला था और न ही विराट कोहली का। इसका खामियाजा अब इन दोनों को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी भुगतना पड़ा है। जहां एक ओर विराट कोहली तो टॉप 10 से ही बाहर गए हैं, वहीं रोहित शर्मा दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने छलांग मारी है। साथ ही शुभमन गिल को भी हल्का सा फायदा हुआ है।
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के जो रूट 899 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (852) और डेरिल मिचेल (760) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 757 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं।भारत के यशस्वी जायसवाल एक स्थान ऊपर उठकर 751 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि ऋषभ पंत 731 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा 728 रेटिंग के साथ सातवें, और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 720 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 5 स्थान का नुकसान हुआ है और वह 716 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर गिर गए हैं। पूर्व कप्तान विराट कोहली 709 रेटिंग के साथ 12वें स्थान पर हैं। बाबर आजम (712) 11वें स्थान पर हैं। शुभमन गिल ने 5 स्थान ऊपर चढ़कर 701 रेटिंग के साथ 14वां स्थान प्राप्त किया है।
















































































Leave Your Message