अदनान शेख ने आयशा से की शादी, निकाह का वीडियो हुआ वायरल।
बिग बॉस ओटीटी फेम अदनान शेख ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख से 24 सितंबर को शादी की। यह समारोह उनके परिवार और करीबी दोस्तों के बीच बहुत ही खास और intimate रहा। फैंस को उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो का बेसब्री से इंतजार था, जो अब सामने आ गया है। अदनान ने अपने इंस्टाग्राम पर निकाह सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे निकाह पढ़ते हुए, निकाहनामे पर अंगूठा लगाते और अपनी दुल्हन का घूंघट उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने एक कुरान की आयत लिखी: "और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया है। अल्हमदुलिल्लाह। इस खास मौके पर अदनान और आयशा ने पारंपरिक कपड़े पहने थे, जो उनके इस पल को और भी खूबसूरत बना रहा था। फैंस ने उनके निकाह पर जमकर रिएक्ट किया और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। अदनान की शादी की खुशखबरी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, और उनके फॉलोअर्स ने उनके नए जीवन की शुरुआत पर खुशी जताई है।
बता दें कि अदनान शेख के निकाह के वीडियो में उनकी दुल्हन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। शादी से पहले की संगीत सेरेमनी में अदनान ने आयशा के साथ मीडिया के सामने पोज दिए, लेकिन उस समय आयशा का चेहरा मास्क से ढका हुआ था। आयशा ने इस खास मौके पर एक स्टेटमेंट भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा,अल्लाह के करम से मैं आज तक हिजाब में हूं और अपने इस बड़े दिन पर भी अपनी खूबसूरती नहीं दिखाना चाहती। मैंने अपनी पूरी जिंदगी इसे बनाए रखा है। कृपया मेरी मदद करें और मेरी कोई फोटो या वीडियो न बनाएं। इस तरह, अदनान और आयशा ने अपनी शादी को खास और व्यक्तिगत रखने का फैसला किया।
















































































Leave Your Message