मुंबई में भारी बारिश: जनजीवन प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद, 'रेड अलर्ट' जारी। 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया। लेकिन राहत की बात यह है कि गुरुवार को बारिश की तीव्रता कम रही, जिससे सड़कों और लोकल ट्रेनों का ट्रैफिक फिर से सामान्य हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए मुंबई और आसपास के जिलों—ठाणे, पालघर और रायगढ़—के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया था, लोकल ट्रेनें रुक गई थीं, और मुंबई आने वाली करीब 14 उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा था। मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। इसके साथ ही, ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी आज स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। BMC और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लोगों से घर के अंदर रहने की सलाह दी है। BMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘मुंबईकरों, यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।’ बता दें कि बुधवार को मुंबई के कई क्षेत्रों में जलजमाव हो गया था, जिससे लोगों को दफ्तर से घर लौटने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा। 

पुलिस के अनुसार, बुधवार को अंधेरी के MIDC इलाके में भारी बारिश के चलते 45 वर्षीय महिला विमल गायकवाड़ एक खुले नाले में गिर गईं। उन्हें मुंबई फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर कूपर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस दिन की बारिश के कारण कई सड़कें तेज धार वाली नदियों में बदल गईं, और शाम के 5 घंटे में कुछ इलाकों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुक जाने से हजारों यात्री CSMT और अन्य स्टेशनों पर फंस गए, जबकि कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम भी लग गया। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स