आतिशी को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का विशेष सुरक्षा कवरेज। 

दिल्ली की नई सीएम आतिशी की मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने हमे यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री शपथ मिलने के बाद उन्हें यह जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। इसमें एक स्कॉट, पीएसओ राउंड क्लॉक और घर में गार्ड हर वक्त मौजूद होते हैं। अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री रहते हुए Z प्लस की सुरक्षा मिली हुई। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सीएम आतिशी के काफिले में एक पायलेट सहित सुरक्षा कवर का मुहैया करवाया है। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री को गृह मंत्रालय के निर्देश पर  जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि खतरे के आकलन के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आगे भी उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जा सकती है। 

वीवीआईपी लोगों को जेड सिक्योरिटी प्रदान की जाती है, जो भारत में सुरक्षा की दूसरी श्रेणी है। जेड प्लस सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणी होती है। जिन व्यक्तियों को जेड सिक्योरिटी मिलती है, उनकी सुरक्षा में 22 जवान तैनात होते हैं, जिसमें एनएसजी के कमांडो भी शामिल होते हैं। भारत में कई नेताओं और अभिनेताओं को यह सुरक्षा दी जाती है, और इस तरह की उच्च स्तर की सुरक्षा का फैसला भारत सरकार करती है, जिसके लिए काफी खर्च होता है। एक आरटीआई के अनुसार, इस सुरक्षा पर आने वाला खर्च राज्य के हिस्से में जोड़ा जाता है, यानी जिस राज्य के व्यक्ति को यह सुरक्षा मिलती है, उसका खर्च राज्य सरकार को उठाना पड़ता है। दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने वाली आतिशी, 21 सितंबर को यह पद संभालने के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं, और उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान की जाएगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स