मनु भाकर ने मेडल जीतने के बाद पिस्तौल की बताई कीमट, ट्रोलर्स को दिया जवाब। 

भारत की एथलीट मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा, अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। मनु भाकर अक्सर बड़े इवेंट्स में भी नजर आती हैं, और उनके लाइफस्टाइल पर मीडिया की नजरें बनी रहती हैं। हाल ही में, उनके पिस्तौल की कीमत को लेकर कुछ अफवाहें फैली थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी पिस्तौल करोड़ों रुपए की है। इस पर मनु ने खुद अपनी पिस्तौल की कीमत का खुलासा किया, जिससे सभी हैरान रह गए। मनु एयर पिस्तौल का उपयोग करती हैं, और उन्होंने अपने पिस्तौल की असली कीमत के बारे में जानकारी दी।

मनु भाकर ने हाल ही में अपने पिस्तौल की कीमत को लेकर फैली अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पिस्तौल करोड़ों की नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिस्तौल की कीमत लगभग 1.5 लाख से 1.85 लाख रुपए के बीच होती है, जो मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करती है—चाहे वह नई हो, सेकंड हैंड हो या कस्टमाइज्ड। मनु ने यह भी बताया कि एक स्तर पर पहुंचने के बाद, कंपनियां एथलीटों को मुफ्त में पिस्तौल देती हैं। इसके साथ ही, मनु को हाल ही में ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। कई लोग मानते हैं कि उन्होंने अपने मेडल के साथ ज्यादा प्रचार किया है। हालांकि, उन्होंने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा, "पेरिस 2024 ओलंपिक में मेरे द्वारा जीते गए दो कांस्य पदक भारत के हैं। जब भी मुझे किसी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है और पदक दिखाने के लिए कहा जाता है, तो मैं इसे गर्व के साथ दिखाती हूं। यह मेरी खूबसूरत यात्रा को साझा करने का मेरा तरीका है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स