ख़ुशी कपूर ने माँ को किया याद, पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहना श्रीदेवी का गाउन।
पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर खुशी कपूर ने अपनी माँ को किया याद, श्रीदेवी न होकर भी इस तरह से अपनी बेटी के साथ रही।
ऐसे में रिलीज से पहले बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। जहाँ फिल्म की स्टार कास्ट सुहाना खान, अगस्त्य नंदा सभी अपने-अपने मम्मी-पापा समेत पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे।
फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस खुशी कपूर भी अपने पापा के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। हालांकि, पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को मिस करती दिखीं। ऐसे में खुशी कपूर ने अपनी मां की याद में कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर तारीफें मिल रही हैं दरअसल, अपनी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर खुशी कपूर ने अपनी मां और लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी का पुराना गाउन पहन शिरकत की थी। बता दें, खुशी ने द आर्चीज की स्क्रनिंग में जो सिल्वर गाउन पहना है, वही दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साल 2013 में आइफा रेड कार्पेट के दौरान पहना था।
खुशी कपूर के लिए पहली स्क्रीनिंग एक खास मौका था, ऐसे में जाहिर तौर पर अपनी मां को याद कर रही होंगी। हालांकि साथ न होकर भी श्रीदेवी अपनी बेटी के इस खास मौके पर दिखीं। वहीं न सिर्फ गाउन बल्कि इस मौके पर खुशी नेमां की डायमंड ज्वेलरी भी कैरी की थी। खुशी कपूर अपने इस लुक की वजह से सोश मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
















































































Leave Your Message