आईफा 2024: बॉलीवुड सेलेब्स का अबू धाबी में जश्न, रेखा और ऐश्वर्या का खास प्रदर्शन। 

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कार 2024 में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स अबू धाबी के यस आइलैंड पहुंच चुके हैं। तीन दिवसीय यह समारोह 27 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा का जश्न मनाया जाएगा। इस साल के इवेंट को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करण जौहर मिलकर होस्ट करेंगे। इसके अलावा, विक्की कौशल भी इस शानदार इवेंट का हिस्सा बनेंगे। दिग्गज अभिनेत्री रेखा IIFA 2024 में एक खास 22 मिनट के डांस सीक्वेंस के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वह 150 डांसर्स के साथ मंच पर नजर आएंगी और इस दौरान मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए हुए आउटफिट में रेमप पर आकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। रेखा ने 28 सितंबर को अपनी परफॉर्मेंस को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "आईफा मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, जो न केवल भारतीय सिनेमा के उत्सव का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि ग्लोबल मंच पर कला, संस्कृति और प्रेम का एक जीवंत मिश्रण है। इस इवेंट में कई और बी-टाउन सेलेब्स भी शामिल होकर समारोह की रौनक बढ़ाएंगे। ऐश्वर्या राय बच्चन आईफा उत्सव में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बॉलीवुड की इस दिवा ने हमेशा की तरह अपनी बेटी के साथ इवेंट में शिरकत की है। ऐश्वर्या आज IIFA उत्सव में शामिल होंगी, जहां मणिरत्नम की फिल्म "पोन्नियिन सेलवन" को एक दर्जन श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि गेस्ट लिस्ट में ऐश्वर्या का नाम शामिल है, और वह इस अवसर पर दक्षिण टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी। अनन्या पांडे से लेकर बॉबी देओल तक कई बॉलीवुड सेलेब्स आईफा अवॉर्ड में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच चुके हैं। सभी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स