केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी राहत, सड़क मरम्मत के लिए जल्द उठाएंगे कदम। 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को आश्वासन दिया है कि अब वह लौट आए हैं और सभी रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। 27 सितंबर को रोशनारा रोड का दौरा करते हुए, केजरीवाल ने कहा कि अगले 3-4 दिनों में सड़कों का आकलन किया जाएगा और युद्धस्तर पर टूटी हुई सड़कों को ठीक कराया जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "कल भी मैं आतिशी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय गया था। वहां सड़कें काफी खराब थीं। आज हम यहां हैं, इसलिए मैंने आतिशी से अनुरोध किया है कि अगले 3-4 दिनों में पीडब्ल्यूडी की सड़कों का आकलन किया जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमारे सभी विधायक और मंत्री सड़कों का मूल्यांकन करेंगे। अगले कुछ महीनों में हम युद्धस्तर पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करेंगे ताकि लोगों को कोई समस्या न हो। मैं जेल में था, जिससे कई काम रुक गए थे, लेकिन अब मैं वापस आ गया हूं और सभी रुके हुए काम पूरे किए जाएंगे। केजरीवाल ने एमसीडी हाउस में स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मैं हैरान हूं। एमसीडी के कानून के अनुसार, सत्र बुलाने का अधिकार केवल मेयर को है। एलजी कैसे सत्र बुला सकते हैं? हम लोकतंत्र में हैं, और उनकी मंशा साफ नहीं है। कल ये कहेंगे कि होम सेक्रेटरी लोकसभा की अध्यक्षता करेंगे। कुछ गड़बड़ करने की साजिश हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि सत्र से पहले काउंसिलर को 72 घंटे का नोटिस दिया जाता है। मेयर ने कमिश्नर को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आज होने वाले चुनाव को गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कमिश्नर से कहा है कि आज का चुनाव न कराया जाए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स