IIFA 2024, अबू धाबी में धूमधाम से शुरू, तमाम कलाकार बने अवार्ड शो का हिस्सा। 

बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड, IIFA 2024, अबू धाबी में धूमधाम से शुरू हो चुका है। यह समारोह तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें पहले दिन के इवेंट को 'उत्सवम' नाम दिया गया। 27 सितंबर को हुए इस पहले दिन में साउथ स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा। आज, शनिवार को दूसरे दिन को 'फ्लैगशिप' और रविवार को तीसरे दिन को 'आईफा रॉक्स' नाम दिया गया है। उत्सवम के दौरान तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री के कलाकारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस अवॉर्ड समारोह को शाहरुख खान और करण जौहर ने होस्ट किया, जबकि पहले दिन का कार्यक्रम साउथ स्टार राणा दग्गुबाती और तेजा सज्जा ने संभाला। पहले दिन साउथ इंडस्ट्री के सितारों का खास जलवा देखने को मिला।

IIFA 2024 अवार्ड का आज दूसरा दिन है। इस दिन को फ्लैगशिप का नाम दिया गया है। आज का खास दिन बॉलीवुड के अभिनेताओं के लिए समर्पित है। इस दिन बॉलीवुड की अभिनेताओं को उनकी बेहतरीन फिल्मो में कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा। बॉलीवुड के बेस्ट बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों को दूसरे दिन सराहना मिलेगी। साथ ही आज बॉलीवुड सितारे यहां अपना जलवा दिखाएंगे। और जिन फिल्मो को अवार्ड दिया जायेगा उनके लिए तो जश्न का दिन होगा। इस अवार्ड शो को शारुख खान और करण जोहर होस्ट कर रहे है। बता दें कि IIFA 2024 अवॉर्ड का तीसरा और आखिरी दिन को 'आईफा रॉक्स' नाम दिया गया है। ये दिन फिल्मी दुनिया के डिजाइनर्स और दूसरे कला के क्षेत्रों के लिए समर्पित है। इस दिन न केवल डिजाइनर्स और दूसरे कलाकारों का सम्मान किया जाएगा, बल्कि बॉलीवुड के सितारे यहां अपने डांस से भी समां बांधेंगे। तमाम कलाकार इस अवार्ड शो का हिस्सा बने है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स