रणबीर कपूर के जन्मदिन पर नया बिजनेस और मां का खास संदेश।
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर 42 साल के हो गए हैं। अपने 15 साल के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के घर हुआ था। माता-पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए रणबीर ने भी बॉलीवुड में करियर बनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और सेलेब्स से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी मां, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी रणबीर को बर्थडे विश किया है और एक वीडियो साझा करते हुए उन पर अपना प्यार लुटाया है। बेटे रणबीर के जन्मदिन पर नीतू कपूर ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और एक खास कैप्शन भी लिखा। इस वीडियो में रणबीर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। नीतू ने कैप्शन में लिखा, "बेटा, भाई, पति, पिता और अब फाउंडर। जन्मदिन की शुभकामनाएं रणबीर! उम्मीद है कि @ARKS का जन्म इस दिन को और भी खास बनाएगा। तुम्हारी जर्नी को आगे बढ़ते देखने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती। मेरा आशीर्वाद और प्यार हमेशा तुम्हारे साथ है।
रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन पर एक खास मौका बना लिया है क्योंकि वे अब बिजनेसमैन बन गए हैं। उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें ARKS का फाउंडर बताया है, जिसका फुल फॉर्म संभवतः A Ranbir Kapoor Sneakers है। रणबीर हमेशा से स्नीकर्स के प्रति उत्साहित रहे हैं और उनके पास हजारों जूते हैं। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक रणबीर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
















































































Leave Your Message