दिल्ली की सड़कों के सुधार की तैयारी, दीपावली तक दिल्ली को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य। 

दिल्ली में टूटी सड़कों की समस्या से राहत पाने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक आज सड़कों पर निकले हैं। वे PWD की 1400 किलोमीटर लंबी सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के बाद PWD को इन सड़कों को गड्ढों से मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है। सोमवार सुबह 6 बजे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज ईस्ट दिल्ली के इलाके में दौरा कर रहे हैं। इस कदम का उद्देश्य जल्द से जल्द सड़कें सुधारना और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देना है। अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी को दिल्ली की सड़कों की हालत के बारे में एक चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी की मंत्रियों की बैठक में तय किया गया कि सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा और उन्हें ठीक किया जाएगा। सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगले हफ्ते सड़कों का निरीक्षण होगा, और उसके बाद PWD को इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल जी ने विधानसभा में चिट्ठी दी और कहा कि सड़कों को जल्दी ठीक किया जाएगा।सीएम आतिशी ने कहा, "हमने दिल्ली सचिवालय में मंत्रियों की बैठक की और PWD की 1400 किलोमीटर सड़क का रिव्यू किया। सीएम ने घोषणा की कि सोमवार से सभी मंत्री सड़कों पर उतरेंगे, और मैं खुद साउथ और साउथ ईस्ट दिल्ली जाऊंगी। हम सड़कें जांचेंगे और देखेंगे कि कहां पर क्या सुधार की जरूरत है। पार्टी ने दीपावली तक दिल्ली को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। 

निरीक्षण टीम , 
* CM आतिशी- साउथ, साउथ ईस्ट दिल्ली। 
* सौरभ भारद्वाज- ईस्ट दिल्ली। 
* गोपाल राय- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली। 
* कैलाश गहलोत- वेस्ट, साउथ वेस्ट दिल्ली। 
* मुकेश अहलावत- नॉर्थ,नोर्थ वेस्ट दिल्ली। 
* इमारन हुसैन- सेंट्रल और नई दिल्ली। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स