खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद भवन पर हमले की दी धमकी, वीडियो जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ हो गयी हैं अलर्ट।

खालिस्तानी आतं​की पन्नू ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। पन्नू ने कहा ​है कि मेरी हत्या की साजिश नाकाम हुई, अब मैं इसका जवाब 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके दूंगा। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है कि वह 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करेगा। उसने भारत पर हमले का एक धमकी भरा वीडिया जारी किया है। पन्नू ने इस वीडियो में कहा कि 'मेरी हत्या की साजिश नाकाम हुई है, मैं 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब दूंगा।' संसद भवन पर 13 दिसंबर के दिन ही साल 2001 में आतंकी हमला हुआ था।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में कहा कि, भारतीय एजेंसियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी, जो कामयाब नहीं हो पाई। अब हमले की योजना का जवाब वो 13 दिसंबर को संसद पर हमला करके देगा।' वीडियो में पन्नू ने संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल गुरु का पोस्टर भी जारी किया। इसमें लिखा है 'दिल्ली बनेगा पाकिस्तान'। 

पन्नू का वीडियो देखकर क्या कहा सुरक्षा एजेंसियों ने?
सुरक्षा एजेंसियों ने पन्नू के इस नए वीडियो को देखकर कहा कि इस वीडियो के कंटेंट को सुनकर साफ समझ में आ रहा है कि, पन्ने को यह स्क्रिप्ट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी 'आईएसआई' के के-2 डेस्क ने लिखकर दी है। दरअसल वीडियो में पन्नू एक तरफ खालिस्तान का एजेंडा चला रहा है, वहीं अफजल गुरु का नाम लेकर कश्मीरी आतंकियों और पाकिस्तान के कश्मीर एजेंडे को भी साध रहा है। पन्नू के इस वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं।

अमेरिकी एजेंसियों ने लगाया था ये आरोप
बता दें कि अभी हाल ही में अमेरिकी एजेंसियों ने एक भारतीय शख्स को गिरफ्तार कर पन्नू की हत्या की साजिश नाकाम की थी, अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया था कि गिरफ्तार आरोपी भारतीय एजेंसियों के इशारे पर काम कर रहा था। हालांकि भारत ने इन आरोपों से साफतौर पर इनकार किया है। साथ ही जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी भी बनाई है। बता दें​ कि पन्नू ने साल 2007 में 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन बनाया था। जुलाई 2020 में भारत ने पन्नू को आतंकी घोषित किया था। पन्नू ISI की मदद से खालिस्तान की मुहिम चला रहा है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स