कच्चा लहसुन, स्वास्थ्य के लिए फायदे और सेवन की सरल विधियाँ। 

लहसुन सिर्फ खाना स्वादिष्ट बनाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। कच्चे लहसुन में एलिसिन नामक एक एंजाइम होता है, जिसमें एंटी-इन्फ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एक लहसुन की कली में केवल 4 कैलोरी होती है और इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी, ए और बी, और मिनरल जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और सेलेनियम भी होते हैं। अब जानते हैं सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे और इसे कैसे खाना चाहिए। 

कच्चा लहसुन खाने के फायदे:
1. कोलेस्ट्रॉल कम करता है : यह "बुरा" कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करने में मदद करता है।
2. ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है : नियमित सेवन से रक्तचाप में सुधार होता है।
3. पाचन सुधारता है : लहसुन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
4. इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है : यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
5. वजन घटाने में मदद करता है : यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

कैसे करें सेवन:
* एक कली लहसुन को अच्छे से छीलकर सुबह खाली पेट चबाएं।
* आप इसे शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।
*अगर आपको कच्चा लहसुन खाने में कठिनाई होती है, तो इसे पानी के साथ निगल सकते हैं। इन फायदों को ध्यान में रखते हुए, लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स