महारष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को गोली लगने के बाद किया फ़ोन, साथ ही लिया हालचाल। 

शिवसेना नेता और अभिनेता गोविंदा को मंगलवार को दुर्घटनावश गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से फोन पर बात कर उनका हालचाल लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से बातचीत की और उनकी सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने गोविंदा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा, सीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे गोविंदा को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं और यह सुनिश्चित करें कि वे जल्दी ठीक हों। इस घटना के बाद उनकी सर्जेरी की जा रही है। फ़िलहाल वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में है। गोविंदा ने वाइट नोट के जरिए अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बोला है की माता पिता और गुरु की से में अब ठीक हूँ और गोली भी निकाल दी गयी है। गोविंदा के भाई ने कहा कि शुक्र है कि यह घटना उतनी गंभीर नहीं थी।

जब यह घटना हुई, गोविंदा की पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं। जानकारी मिलने पर वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हुईं। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने पिता की सेहत के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, "पापा की तबीयत अब पहले से ठीक है। ऑपरेशन सफल रहा है।" टीना ने बताया कि पिता अभी आईसीयू में रहेंगे और 24 घंटे बाद डॉक्टर यह बताएंगे कि उन्हें आगे किस वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स