सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात अस्पताल में करवाया गया भर्ती,  फैंस की बढ़ी चिंता। 

फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती किया गया है। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, 73 वर्षीय रजनीकांत की स्थिति स्थिर है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी पत्नी ने मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि सब ठीक है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि रजनीकांत को इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर साई सतीश के देखरेख में इलेक्टिव प्रोसीजर (वैकल्पिक प्रक्रिया) के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की है कि उनका इलाज मंगलवार को कैथ लैब में किया जाएगा। अचानक से रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने से उनके फैंस काफी बेचौन हो गए। सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत सही होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

रजनीकांत इस समय दो फिल्मों में व्यस्त हैं। पहली फिल्म है वेट्टैयन ( जिसका निर्देशन ज्ञानवेल राजा कर रहे हैं और यह 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। दूसरी फिल्म **कुली है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। रजनीकांत हाल ही में चेन्नई लौटे हैं। ज्ञात हो कि एक दशक पहले रजनीकांत ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। हाल ही में, उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजनीति से दूरी बना ली है। इसके बाद से वह पूरी तरह से अपने फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स