अयोध्या रामलीला 2024 में 'मिस यूनिवर्स' रिया सिंघा बनेगी 'सीता' और भी दिग्गज सितारों की होगी चमक। 

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर चुकीं रिया सिंघा अयोध्या की रामलीला में सीता का महत्वपूर्ण किरदार निभाने जा रही हैं। इस रामलीला में मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे 42 दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। मनोज तिवारी बाली का और रवि किशन सुग्रीव का किरदार निभाएंगे। सीता का किरदार निभाने के बारे में रिया ने कहा, "यह साल मेरे लिए कई मायनों में खास है। भगवान श्री राम के आशीर्वाद से मुझे अयोध्या की इस प्रमुख रामलीला में सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला है। मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने आयोजक समूह को आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "यह अनुभव मेरे लिए बहुत रोमांचक है। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे रामायण का हिस्सा बनने और मां सीता का किरदार निभाने का मौका मिला। मैं मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए भगवान श्री राम और मां सीता का आशीर्वाद मांगूंगी। 

रिया सिंघा को हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया था। उन्होंने अपनी इस यात्रा के बारे में भी बताया। अयोध्या की रामलीला में रिया के अलावा कई अन्य सितारे भी शामिल हैं। अभिनेत्री भाग्यश्री मां वेदवती का किरदार निभा रही हैं, जबकि मालिनी अवस्थी मां शबरी की भूमिका में हैं। अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा कि इस बार अयोध्या की रामलीला पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। पिछले साल 36 करोड़ लोगों ने इस आयोजन का आनंद लिया था, लेकिन इस साल 50 करोड़ से ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे। अयोध्या में इस बार की रामलीला बहुत खास होने वाली है। इस साल कई दिग्गज सितारे महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिनेत्री भाग्यश्री वेदमती के रोल में होंगी, जबकि मालिनी अवस्थी शबरी का किरदार निभाएंगी, जिनके झूठे बेर भगवान श्रीराम ने खाए थे। फिल्म अभिनेता राज माथुर भरत के किरदार में दिखाई देंगे। खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रामलीला के आयोजन का उद्घाटन कर सकते हैं, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स