किसानों के लिए खुशखबरी, आज मिलेगी पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त।
देश के करोड़ों किसानों के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के वाशिम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी महाराष्ट्र के किसानों को नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त के तहत करीब 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ भी देंगे। वे कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के तहत पूरी हो चुकी 7,516 परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे और 9,200 एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) को भी देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी ग्राम पंचायतों को सामाजिक विकास अनुदान का ई-वितरण करेंगे और एमएसकेवीवाई 2.0 के तहत 5 सौर पार्कों का भी शुभारंभ करेंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसके तहत लाभार्थी किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक 17 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिससे एक किसान परिवार को कुल 34,000 रुपये मिल चुके हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड किसानों के लिए KYC कराना अनिवार्य है। यदि आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो आपको किस्त नहीं मिलेगी। OTP आधारित eKYC पीएम किसान पोर्टल पर और बायोमेट्रिक eKYC निकटतम CSC केंद्रों पर उपलब्ध है। फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड eKYC पीएम किसान मोबाइल एप पर भी किया जा सकता है। सभी किसानों को समय पर KYC करवाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आधिकारिक PM किसान वेबसाइट पर जाएं। लाभार्थी सूची पेज तक पहुंचें राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें। रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें और लाभार्थी सूची से अपना नाम देखें।
















































































Leave Your Message