बिग बॉस 18: सलमान खान के साथ समय का तांडव, 6 अक्टूबर से होगा शुरू!

बिग बॉस 18' का घर इस बार बहुत ही रोचक होने वाला है, और दर्शकों के मन में इसके बारे में कई सवाल थे। शो 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें सलमान खान फिर से अपने अंदाज में होस्ट करेंगे। इस बार की थीम है 'समय का तांडव', और मेकर्स ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिससे ऐसा लगता है कि आप मानव विकास के शुरुआती दौर में चले गए हैं। शो में टाइम ट्रैवल, अतीत और भविष्य की सैर कराने का भी प्लान है। इस बार 'बिग बॉस 18' का घर गुफाओं और किलों पर आधारित है, जो मानव विकास के प्रारंभिक चरणों को दर्शाता है। बेडरूम से किचन तक का इंटीरियर्स सभी को बहुत पसंद आ रहा है। कुछ लोग इसकी खूबसूरती देखकर हैरान हैं कि यह सब इतनी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। घर में गुप्त दरवाजे, छिपे हुए स्थान और कैमरे भी हैं, जिससे यह एक भूल भुलैया की तरह लग रहा है। जैसे ही कोई कंटेस्टेंट बगीचे में जाएगा, वह सीधे किसी कमरे में चला जाएगा। इस बार का घर कंटेस्टेंट्स के लिए एक चुनौती साबित होने वाला है!

बिग बॉस 18' के बाथरूम की थीम तुर्की के हम्माम से ली गई है। इसके प्रवेश द्वार पर एक बड़ा ट्रोजन हॉर्स है, जिसमें बैठने की जगह भी है। लिविंग रूम को खास मिट्टी के मिश्रण से बनाया गया है, जिसमें एक बड़ी डाइनिंग टेबल भी है। रसोई को गुफा की तरह डिजाइन किया गया है, जबकि बेडरूम को एक किले जैसा बनाया गया है। जेल घर भी एक दिलचस्प हिस्सा है। खास बात यह है कि घर के हर कोने में बिग बॉस की आंखें कैमरे के रूप में दिखाई देंगी। इस बार बिग बॉस का घर आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार और प्रॉडक्शन डिजाइनर वनिता कुमार की टीम ने तैयार किया है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स