कन्नड़ के सुपर स्टार की बड़ी मुश्किलें, आखिर 'दर्शन थुगुदीपा' को कब मिलेगी ज़मानत?

कन्नड़ के सुपरस्टार के मुस्किले दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रेणुका स्वामी मर्डर केस में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को 4 जुलाई, 2024 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन ने हाल ही में कहा कि जेल में उनकी हत्या हो सकती है और रेणुका स्वामी की आत्मा उन्हें परेशान कर रही है। इस बीच, दर्शन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। वह अपने वकील के माध्यम से अधिकारियों से यह अनुरोध करेंगे कि अगर उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई जाए, तो उन्हें वापस बेंगलुरु जेल में भेजा जाए। आईएएनएस ने कुछ महीने पहले दर्शन थुगुदीपा की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह ग्रे टी-शर्ट और काले ट्राउजर पहने हुए हैं। उनके एक हाथ में कॉफी का मग और दूसरे हाथ में सिगरेट थी। दर्शन थुगुदीपा को रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वे जून से न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में अभिनेता ने 100 दिन जेल में बिताने के बाद जमानत याचिका दायर की। हालांकि, अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 4 अक्टूबर तक टाल दी थी, और अब यह सुनवाई फिर से 11 अक्टूबर को होगी। 57वीं सिटी सिविल और सत्र न्यायालय इस मामले की सुनवाई करेगा, और वरिष्ठ वकील सुनील दर्शन के पक्ष में दलीलें पेश कर रहे हैं।

दर्शन को उसके साथियों के साथ बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां वे VIP ट्रीटमेंट का मजा ले रहे थे। इस वजह से उन्हें अलग कर दिया गया और बैलरी जेल में भेज दिया गया। बैलरी जेल के अधिकारियों ने कोई जोखिम नहीं उठाते हुए उन्हें एक छोटी सी कोठरी में अलग रखा है और किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अधिकारियों ने उनकी सुविधाओं की मांग को भी ठुकरा दिया है, और उन्हें केवल अदालत के निर्देशों के बाद ही सुविधाएं दी जाएंगी। हाल ही में, दर्शन के बेटे ने अपनी मां विजयलक्ष्मी के साथ जेल में उनसे मुलाकात की थी। अभी तक, अभिनेता दर्शन इस मामले में फंसे हुए हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स