स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर ने किए साईं बाबा के दर्शन।
बॉलीवुड की स्री यानि श्रद्गा कपूर को कोन नहीं जनता। बॉलीवुड अभिनेत्री आज कल अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी स्री 2 का आनंद ले रही है।15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को 50 दिन हो गए हैं और अब भी ये बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक वर्ल्डवाइड 866.60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और ये सिलसिला अभी भी जारी है। अपनी फिल्म की जबरदस्त सफलता का आनंद उठा रहीं श्रद्धा कपूर फिल्म के 50 दिन पूरे होने पर शिरडी पहुंचीं, जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए। श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिरडी के साई बाबा मंदिर की और यात्रा की कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमे वह पूरी भाव और भक्ति के साथ साई बाबा के सामने हाथ जोड़कर नज़र आ रही है। साथ ही उन्होंने इन तस्वीरो में येलो रंग का सूट पहना हुआ है ,जिसमे वह बहुत ही ज़्यदा खूबसूरत लग रही है। दूसरी तरफ श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अभिनेत्री की यात्रा की झलक शेयर की गई है।
ट्रस्ट की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में श्रद्धा हाथ जोड़कर साईं बाबा से प्रार्थना करती दिख रही हैं। एक अन्य फोटो में वह मंदिर के अंदर साईं बाबा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े खड़ी हैं। पूजा-अर्चना के बाद, मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने अभिनेत्री का स्वागत किया। तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी श्रद्धा की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। स्त्री 2 की बात करें तो अगस्त में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' ने अपनी जबरदस्त सफलता से सिनेमाई इतिहास में एक खास स्थान बना लिया है। यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने शाहरुख खान की 'जवान' को भी पीछे छोड़ दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में अक्षय कुमार का एक कैमियो भी है, जिसने काफी चर्चा बटोरी।
















































































Leave Your Message