राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी गई हत्या, जानें पूरा मामला।
राजस्थान में करणी सेना का नाम अक्सर भारत में रिलीज हुई कुछ फिल्मों के अंतर्गत लिया जाता है, जो कि राजस्थान में धर्म से हुई छेड़छाड़ के मामले में सबसे अग्रसर रहती है। राष्ट्रीय करणी सेना का नाम राजस्थान ही नहीं अपितु देश भर में काफी प्रसिद्ध है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का राजनीति में काफी अच्छा वर्चस्व था। उनकी राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में काफी लोकप्रियता भी थी। उनकी हत्या से जुड़ा एक और खौफनाक सीसीटीवी भी सामने आया है।
राजस्थान में इस वक्त सरकार बनी नहीं है और यहां बहुत बड़ी वारदात हो गई है। राजस्थान में गोलियां चलने लगी हैं, जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को घर में घुसकर 4 गोलियां मारी गई। वह लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था।
सुखदेव सिंह को जयपुर के श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष पर फायरिंग के बाद स्थानीय पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में सुखदेव सिंह की मौत हो गई। सुखदेव सिंह का राजनीति में काफी अच्छा वर्चस्व था। उनकी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में काफी लोकप्रियता भी थी।
राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष का ऐसे हुआ मर्डर
राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या से जुड़ा एक और खौफनाक सीसीटीवी सामने आया है। वीडियो में हमलवार घर के बाहर जाते हुए भी फायरिंग करते हुए दिख रहे है। घर के अंदर भी हमलावरों ने फायरिंग की और जब वो घर से बाहर गए हमलवार तब भी उन्होंने गोलियां दागी। एक के बाद एक पिस्टल से फायर किए। ये बेहद ही खौफनाक वीडियो है। राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष की हत्या के बाद से जयपुर में बवाल मचा हुआ है।
















































































Leave Your Message