इंडिगो एयरलाइंस में तकनीकी समस्या: यात्रियों को चेक-इन में हो रही देरी।
इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को हाल ही में बुकिंग सिस्टम में आई तकनीकी समस्या के कारण कठिनाई हो रही है। कंपनी के नेटवर्क में स्लोडाउन के चलते उनकी वेबसाइट और बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिससे यात्रियों को चेक-इन में देरी और लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि उनकी टीम मैनुअल काम कर रही है और यात्रियों को हर संभव सहायता देने के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थिति को जल्द ही सामान्य करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
एयरलाइन ने यह भी कहा कि इससे 'चेक-इन' में देरी हो रही है। वह जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही है। इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट किया, हम इस समय अपने पूरे नेटवर्क में टेम्पोररी सिस्टम प्रॉब्लेम का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग प्रभावित हो रही है। इसके चलते ग्राहकों को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है और 'चेक-इन' में समय लग सकता है।'' इंडिगो ने कहा कि वह सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तेजी से काम कर रही है।
















































































Leave Your Message