अमित शाह का मुस्कुराना गज़ब हो गया, कहा 'ऐसी भी क्या जल्दी है', CM की रेस में किसका होगा FACE?
राजस्थान के चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की और उसके बाद अभी तक किसी भी प्रकार का उन्होंने ऐसा संकेत या संदेश नहीं दिया है, जिससे पता चल पाए की राजस्थान के मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है? ऐसे में जब कल संसद में, अमित शाह से राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सादगी एवं मुस्कुराते हुए कहा कि, 'ऐसी भी क्या देर हुई है भाई, पता चल जाएगा!'
हम आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों का नतीजा सामने आने के बाद से ही लगातार, एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन परिसर में यह सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कुछ ऐसा कहा जिसके बाद सस्पेंस और बढ़ गया। संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे, अमित शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम के बारे में पूछे गए सवाल का मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘अभी कुछ तय नहीं है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम इसी हफ्ते तय हो जाएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि, ‘कह ही देंगे, लेट क्यों करना।’
वहीं, जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार चेंज होने की बात करते हुए पत्रकारों ने कुछ और जानने की कोशिश की, तो अमित शाह ने हंसते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि ‘चेंज तो होते रहते हैं।’ बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हुए थे। इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जहाँ मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी, वहीं तेलंगाना में भी अपनी सीटों की संख्या एक से बढ़ाकर 8 कर ली थी। तेलंगाना में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति को हराकर एक अच्छी जीत दर्ज की। वहीं, मिजोरम में जोराम पीपुल्स मूवमेंट ने जीत दर्ज की। इस तरह देखा जाए तो 5 में से 3 राज्यों में जहाँ बीजेपी की विजय हुई, वहीं एक-एक में कांग्रेस और ZPM को जीत मिली।
















































































Leave Your Message