हरियाणा चुनाव 2024 नूंह में कांग्रेस की विजय, आफताब अहमद ने करी बड़ी जीत हासिल।
हरियाणा विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम सामने आ गया है। नूंह विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आफताब अहमद ने बड़ी जीत हासिल की है, उन्हें कुल 91,833 वोट मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर INLD के ताहिर हुसैन रहे, जिन्हें 44,870 वोट मिले। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 46,963 वोट का रहा।इसके अलावा, बीजेपी के संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 15,902 वोट मिले। जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार बिरेंद्र को 1,570 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राबिया किदवई को मात्र 222 वोट मिले।
नूंह में कुल 15 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है, और यहां नोटा को भी भारी मात्रा में वोट मिले हैं। 91,464 लोगों ने किसी उम्मीदवार को न चुनते हुए नोटा पर बटन दबाया। नूंह एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां ज्यादातर पार्टियों ने मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, बीजेपी ने रणनीति के तहत संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया, ताकि बृजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद हिंदू वोटर्स को अपने पक्ष में लाया जा सके। चुनाव परिणाम में संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस के आफताब अहमद ने 91,833 वोट लेकर बड़ी जीत हासिल की। नूंह विधानसभा में मतदान भी काफी उच्च स्तर पर रहा। हरियाणा में सबसे ज्यादा मतदान यमुनानगर में 74.20 प्रतिशत, पलवल में 73.89 प्रतिशत, नूंह में 72.81 प्रतिशत और फतेहाबाद में 74.77 प्रतिशत दर्ज किया गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कई पार्टियां अपनी किस्मत आजमा रही हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोक दल (INLD), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) शामिल हैं।
















































































Leave Your Message