दिल्ली ट्रैफिक सूचना: ककरौला सड़क पर मरम्मत और यात्रा के लिए सलाह।
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पुरानी ककरौला सड़क पर मरम्मत कार्य होगा, जिससे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। खासकर तुरा मंडी चौक, श्याम विहार चौक और नजफगढ़ नाले के पास वाहनों की आवाजाही में रुकावट आएगी।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि मरम्मत के कारण यातायात प्रतिबंध सड़क के प्रभावित हिस्से पर लागू होगा। यदि आप नजफगढ़ तुरा मंडी चौक से द्वारका जा रहे हैं, तो सलाह दी गई है कि आप द्वारका मोड़ तक मुख्य नजफगढ़-उत्तम नगर रोड या नजफगढ़-कापसहेड़ा रोड का उपयोग करें। वहीं, द्वारका से तुरा मंडी चौक जाने वाले चालकों को पुरानी पालम रोड का रुख करना होगा।
इसके अलावा, भारत दर्शन पार्क सिग्नल के पास फ्लाईओवर निर्माण और पंजाबी बाग गोल चक्कर से राजा गार्डन की ओर अंडरपास निर्माण के कारण रिंग रोड पर ट्रैफिक प्रभावित होगा। अगले सात से आठ दिनों तक केवल एक लेन में ट्रैफिक चलेगा। यात्रियों को ब्रिटानिया फ्लाईओवर से आने वाले और मोती नगर की ओर जाने वाले यात्रियों को पंजाबी बाग फ्लाईओवर का रूट अपनाने की सलाह दी गई है। अंत में, शक्ति नगर चौक से घंटाघर की ओर जाने वाला जीटीके रोड भी बंद रहेगा, और आजादपुर से आने वाले वाहनों को खालसा कॉलेज की ओर मोड़ दिया जाएगा।इन निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
















































































Leave Your Message