फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन: गंभीर अलर्ट, 10 लाख लोगों का इवाक्यूएशन और बाइडेन की यात्रा रद्द।
अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिसे कैटेगरी 5 का माना जा रहा है, जिससे जान-माल को भारी नुकसान का खतरा है। यह तूफान आज टैम्पा बे से टकरा सकता है। अधिकारियों ने 10 लाख से अधिक लोगों को क्षेत्र से evacuate करने का आदेश दिया है, जिसके चलते सड़क पर ट्रैफिक जाम और ईंधन की कमी की समस्या पैदा हो गई है। तटों पर 10 से 15 फीट ऊंची लहरें उठने और 254 मिमी बारिश की संभावना है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तूफान के कारण लगभग 900 उड़ानें प्रभावित हुई हैं और 1500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
मिल्टन तूफान फिलहाल मेक्सिको की खाड़ी से गुजर रहा है। मंगलवार तक तूफान की गति करीब 285 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इस बीच फ्लोरिडा में तटवर्ती इलाकों को खाली करा दिया गया है। करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है। अमेरिका में इससे पहले तूफान हेलेन ने तबाही मचाई थी। हेलेन तूफान की वजह से कम से कम 225 लोगों की जान गई थी। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तूफान के चलते जर्मनी और अंगोला की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाने का आग्रह किया, जिन्हें फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन के आने से पहले वहां से चले जाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फ्लोरिडा में एक सदी से भी अधिक समय में आने वाला सबसे भयंकर तूफान हो सकता है।
















































































Leave Your Message