बिग बॉस का नया सीजन, सलमान खान की मोटी फीस और कंट्रोवर्सी का तड़का। 

सबसे ज़्यदा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो चुका है। शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, और इस दौरान कंटेस्टेंट के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। घर में एंट्री करते ही प्रतियोगी आपस में भिड़ गए हैं, और शो में कई ट्विस्ट भी आ रहे हैं। यही वजह है कि लोग इसे देखना पसंद करते हैं।बिग बॉस का शो सलमान खान के बिना अधूरा है, खासकर वीकेंड के वार में, जब वह कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान इस शो को होस्ट करने के लिए कितनी बड़ी रकम लेते हैं? यही वजह है कि वह टीवी के सबसे महंगे होस्ट बन गए हैं। सलमान खान कई सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं, और लोग इस शो को उनके नाम से भी पहचानते हैं। आइए जानते हैं कि इस सीजन के लिए सलमान खान कितनी मोटी रकम ले रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान बिग बॉस के एक महीने के लिए 60 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। जी हां, एक महीने में वह इतनी बड़ी रकम कमा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने इस सीजन में अपनी फीस पिछले सीजन से बढ़ा दी है। अगर बिग बॉस 15 हफ्तों तक चलता है, तो वह सीधे 260 करोड़ रुपये अपने घर ले जाएंगे। सलमान खान 2010 से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। हर सीजन में वह कंटेस्टेंट को समझाते हैं और जो लोग दूसरों को परेशान करते हैं, उनकी क्लास भी लगाते हैं। इस सीजन में भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। दर्शक उनके मजेदार और कभी-कभी कड़े अंदाज को खूब पसंद करते हैं, जो शो को और भी दिलचस्प बनाता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स