65 की उम्र में संजय दत्त ने फिर से लिए फेरे, वायरल हुआ वीडियो।

संजय दत्त अब सिर्फ बॉलीवुड में नहीं, बल्कि साउथ फिल्मों में भी अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने में जुटे हैं। हाल के सालों में उन्होंने "लियो" और "केजीएफ चैप्टर 2" जैसी कई हिट दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के लिए चर्चा में रहते हैं। उनके अफेयर्स और तीन शादियों की बातें किसी से छिपी नहीं हैं। संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें संजय दत्त चौथी बार फेरे लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में संजय और मान्यता अपने घर की बालकनी में रखे हवन कुंड के चारों ओर फेरे लेते दिख रहे हैं। संजय ने भगवा कुर्ता-धोती पहन रखी है, जबकि मान्यता सफेद सूट में हैं। दरअसल, संजय दत्त के घर में हाल ही में रेनोवेशन का काम पूरा हुआ था। नवरात्रि के शुभ पर्व पर उन्होंने घर में पूजा का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने मान्यता के साथ सात फेरे लिए। यह फेरे अग्नि कुंड के पास आयोजित पूजा का हिस्सा थे।

संजय दत्त की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। चार दशक के करियर में उन्होंने 135 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 65 साल के संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। उन्होंने 1987 में पहली शादी ऋचा शर्मा से की, जो 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गईं। इसके बाद उन्होंने रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चला। अंत में, संजय दत्त ने मान्यता दत्त से तीसरी शादी की, जिससे उनके दो बच्चे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स