पीएम मोदी की लाओस यात्रा, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 अक्टूबर को लाओस की यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफांडोन के आमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी इस दौरान 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। लाओस इस समय आसियान की अध्यक्षता कर रहा है। मोदी 10वीं बार आसियान-भारत सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे आसियान देशों के अन्य नेताओं के साथ भारत और आसियान के बीच संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और भविष्य की दिशा तय करेंगे।

पीएम मोदी ने लाओस रवाना होने के दौरान सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, '21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओ पीडीआर के लिए रवाना हो रहा हूं। यह एक विशेष वर्ष है क्योंकि हम अपनी एक्ट ईस्ट नीति के एक दशक पूरे कर रहे हैं, जिसके कारण हमारे देश को काफी लाभ हुआ है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न विश्व नेताओं के साथ विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत भी होंगी। एक्ट ईस्ट नीति का मकसद द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय स्तरों पर संपर्क बढ़ाकर आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है। इसका लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक संबंध विकसित करना है, जिससे राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों में सुधार हो सके।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स