हरियाणा चुनाव परिणाम: नायब सिंह सैनी बनेंगे मुख्यमंत्री, बीजेपी का मनोबल बुलंद। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद नई सरकार के गठन पर चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, नायब सिंह सैनी विजयादशमी के बाद, यानी 15 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। फिलहाल, हरियाणा में नई सरकार के गठन को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। चुनाव जीतने वाले बड़े नेता दिल्ली में अपनी-अपनी लॉबिंग कर रहे हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा। बताया जा रहा है कि पार्टी के हाईकमान ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस बीच, हरियाणा बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल चुनाव जीतने के बाद काफी ऊंचा है। दरअसल, उत्तराखंड की तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी का सीएम बदलने का फैसला सफल रहा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। सीएम सैनी ने चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा था, जहां पार्टी 10 में से केवल 5 सीटें जीत पाई थी। इसके बाद, सीएम नायब सिंह सैनी ने एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मार्च 2024 में सैनी को हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाकर मुख्यमंत्री बनाया। उस समय पार्टी खट्टर के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी। पार्टी बेरोजगारी, अग्निवीर स्कीम, महंगाई और कानून व्यवस्था पर विपक्ष के हमलों का सामना कर रही थी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स