नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल के नेता 'उमर अब्दुल्ला' बने जम्मू-कश्मीर के नए CM,
जम्मू-कश्मीर में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला गुरुवार को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। सीएम पद के लिए अंतिम फैसला गठबंधन सहयोगियों की बैठक के बाद लिया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल के नेता बनने के बाद, उमर अब्दुल्ला का सीएम पद के लिए चुना जाना लगभग तय है। गठबंधन के सहयोगी दलों में उनके नाम पर सहमति है, इसलिए इस मसले पर औपचारिक सहमति बस एक औपचारिकता है। उमर अब्दुल्ला, जो नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष हैं, 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने गंधरबल और बडगाम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। हालांकि, वह लोकसभा चुनाव में इसी क्षेत्र से हार गए थे।
उमर अब्दुल्ला ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1998 में लोकसभा चुनावों से की थी, जब वह 28 साल की उम्र में लोकसभा सदस्य बने। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कामर्स और इंडस्ट्री राज्य मंत्री रह चुके हैं। गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक के बाद, वह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे और जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जम्मू-कश्मीर में 2024 के विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 अक्टूबर को आया, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला। एनसी को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं, जबकि सीपीएम को एक सीट मिली है। बीजेपी ने जम्मू क्षेत्र में 28 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल का दर्जा प्राप्त किया। इस बार पीडीपी को केवल 3 सीटें, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।
















































































Leave Your Message