बिग बॉस 18 के वीकेंड वार में मल्लिका शेरावत की धमाकेदार एंट्री।

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' के पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत की। इस खास मौके पर फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के स्टारकास्ट, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी, भी पहुंचे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान मल्लिका शेरावत की एंट्री ने खींचा। मल्लिका ने सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए शो में एंट्री ली। उन्होंने विवियन डीसेना की जॉ लाइन की तारीफ की और मजाक करते हुए कहा कि उसकी जॉ लाइन से सब्जियां काटी जा सकती हैं। मल्लिका ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती की और शो में एक खुशनुमा माहौल बनाया। उनके इस मजेदार अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

मल्लिका शेरावत के बाद बिग बॉस में कलर्स टीवी के प्रोग्राम 'लाफ्टर शैफ' के सितारे भी पहुंचे। कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहड़ी और भारती ने शो में कॉमेडी का शानदार तड़का लगाया। तीनों कॉमेडियन्स ने पहले सलमान खान के साथ मस्ती की, और फिर बिग बॉस के घर में पहुंचकर कंटेस्टेंट्स के साथ शानदार समय बिताया। उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से माहौल को खुशनुमा बना दिया, जिससे सभी ने खूब आनंद लिया। कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी मस्ती ने शो को और भी मनोरंजक बना दिया।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स