पृथ्वी फिर से खतरे में, सूरज में हुए गड्ढे से बढ़ सकती हैं मुश्किलें। जानें वैज्ञानिकों की राय!

सूरज हमारी धरती और इस पर रहने वाले लोगों के लिए कितना जरूरी है, यह हम सभी जानते हैं। सूरज न हो तो पृथ्वी पर जिंदगी ही संभव नहीं है। भारत भी सूरज के कई रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए अपना पहला मिशन आदित्य एल 1 भेज चुका है। जो कि अगले साल जनवरी में अपने लक्ष्य तक पहुंचेगा। इसी बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा सूर्य को लेकर की जा रही स्टडी बेहद चौंकाने वाली है। 

सूरज में एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा इतना बड़ा है कि इसमें एक दो नहीं बल्कि 60 पृथ्वी समा सकती है। इस बड़े गड्ढे की वजह से सोलर तरंगें निकल रही हैं। इससे पृथ्वी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
दावा किया जा रहा है​ कि सूरज की सतह पर 8 किलोमीटर जितना बड़ा गड्ढा हो गया है। इस बड़े गड्ढे की चौड़ाई इतनी बड़ी है कि इसमें एक दो नहीं, बल्कि 60 पृथ्वी समा सकती है। नासा ने इस छिद्र को 'कोरोनल होल' नाम दिया है। खगोलशास्त्री बताते हैं कि इस कोरोनल होल से सोलर तरंगें हमारी धरती की ओर आ रही हैं। इसके चलते पृथ्‍वी का रेडियो और सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्‍टम टूट भी सकता है।

पृथ्‍वी को इससे कितना खतरा है?
सूर्य गतिविधियों के नियमित चक्र से गुजरता है। ये घटनाएं सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र से जुड़ी हैं, जो सौर अधिकतम के दौरान ध्रुवीयता में उलटफेर से गुजरती है। सनस्पॉट, सूर्य की सतह पर वो ठंडे क्षेत्र हैं, जहां चुंबकीय क्षेत्र काफी मजबूत होते हैं। जैसे-जैसे हम सौर अधिकतम के करीब पहुंच रहे हैं, वैज्ञानिक अधिक लगातार और तीव्र सौर गतिविधि की तैयारी कर रहे। जबकि वर्तमान कोरोनल होल पृथ्वी के लिए कोई महत्वपूर्ण खतरा नहीं है। क्योंकि यह पृथ्वी के चेहरे से दूर दिशा में आगे बढ़ता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स