हरियाणा विधायक दल के नेता के लिए अमित शाह की नियुक्ति।
बीजेपी संसदीय बोर्ड ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा में विधायक दल के नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीसरी बार विजय प्राप्त की है। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित हुए, जिसमें बीजेपी को 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 अड़तालीस सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सैंतीस सीटें हासिल कीं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी कि संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को जम्मू-कश्मीर में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 बयालीस सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और इसके सहयोगियों कांग्रेस और CPIM ने 6 और 1 सीटें जीती हैं। इस चुनाव में बीजेपी ने अब तक की सर्वाधिक 29 सीटें प्राप्त की हैं।
सियासी हलकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाए जाने को चौंकाने वाला माना जा रहा है। यह पहली बार है जब अमित शाह को किसी राज्य में विधायक दल के नेता के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि हरियाणा की नई सरकार में कुछ नए और अप्रत्याशित चेहरे शामिल हो सकते हैं। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव से पहले ही घोषणा की थी कि जीत के बाद राज्य की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों में होगी। लेकिन पूर्व मंत्री अनिल विज कई बार मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश कर चुके हैं। जब बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया, तो अनिल विज नाराज हो गए थे और उन्होंने सैनी सरकार में मंत्री बनने से भी इनकार कर दिया था। वहीँ सूत्रों का कहना है की नायब सिंह सैनी 17 ओक्टुबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।सीबीएसई का अटेंडेंस नियम: 75% उपस्थिति अनिवार्य, प्रैक्टिकल परीक्षाएँ 5 नवंबर से आयोजित।
















































































Leave Your Message