प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 'डब्ल्यूटीएसए 2024'और 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024' का उद्घाटन। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (डब्ल्यूटीएसए) 2024 का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी इस दौरान इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के आठवें संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे डब्ल्यूटीएसए एक महत्वपूर्ण सम्मेलन है जो हर चार साल में आयोजित होता है। यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा आयोजित किया जाता है, जो संयुक्त राष्ट्र की डिजिटल प्रौद्योगिकी एजेंसी है। इस बार यह सम्मेलन भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हो रहा है, और इसमें 190 से अधिक देशों के तीन हजार से ज्यादा उद्यमी, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो दूरसंचार, डिजिटल और आईसीटी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डब्ल्यूटीएसए 2024 एक महत्वपूर्ण मंच है जहां विभिन्न देशों को 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी, और साइबर सुरक्षा जैसी तकनीकों के मानकों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। भारत में इस कार्यक्रम की मेज़बानी से देश को वैश्विक दूरसंचार एजेंडे को आकार देने का मौका मिलेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप, और 120 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी, जो नवीनतम तकनीकी समाधान और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स