दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1000 'मॉडल घाट' ने की घोषणा, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुबनाविधाएं। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी सरकार छठ पूजा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 1000 ‘मॉडल घाट’ बनाएगी। ये घाट खासतौर पर पूर्वांचल (बिहार और पूर्वी यूपी) के लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं, जहां लाखों श्रद्धालु हर साल धूमधाम से छठ पूजा मनाते हैं। ये घाट 70 विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से पूजा करने का स्थान मिले। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करें और उनके सुझावों को शामिल करते हुए घाटों की तैयारियां सुनिश्चित करें। 

सीएम आतिशी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि त्योहार बिना किसी असुविधा के मनाया जाए। घाटों पर साफ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, पावर बैकअप और सीसीटीवी कैमरे जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आतिशी ने अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठक कर सुझाव एकत्र करने का निर्देश दिया है, ताकि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो सकें। छठ पूजा, दिवाली के बाद मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जिसमें सूर्य देवता और उनकी बहन छठ मैया की पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इस साल, छठ पूजा 7 नवंबर 2024 से शुरू होगी, और इसकी शुरुआत 'नहाय-खाय' के साथ होती है। छठ पूजा का महत्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। इस पर्व के दौरान, लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं और एकत्र होकर सामूहिक पूजा करते हैं, जिससे समाज में सकारात्मकता और स्नेह बढ़ता है। इस बार दिल्ली सरकार की पहल से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, जिससे उनका अनुभव और भी सुखद होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स