महाराष्ट्र की 'लाड़की बहिन योजना': महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता और दिवाली बोनस। 

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़ली बहिन योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है। यह योजना 21 से 65 वर्ष की विवाहित, विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए है, और इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए। सीएम शिंदे ने कहा है कि अगर महिलाओं ने उनकी सरकार का समर्थन किया, तो लाडकी बहिन योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत दिवाली बोनस की भी घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार, दिवाली बोनस प्रोग्राम 2024 के तहत कुछ महिलाओं के खातों में चौथी और पांचवीं किस्त के रूप में 3000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। दिवाली बोनस उन सभी महिलाओं को मिलेगा, जिन्होंने लाडकी बहिन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही उन्हें पिछली किश्तों का फायदा मिल चुका है। इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त थी लेकिन महिलाओं की बढ़ती प्रतिक्रिया को देखते हुए आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ाकर 31 सितंबर तक कर दी गई थी। हालांकि कई महिलाओं ने कुछ वजहों से इस डेडलाइन के भीतर भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकीं। ऐसी महिलाओं को एनरोलमेंट कराने के लिए 15 अक्टूबर तक की मोहलत दी गई है।

पात्रता और आवेदन-
* महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का हिस्सा बनने के लिए महिला राज्य की निवासी होनी चाहिए, उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
* महिला के पास बैंक खाता होना जरूरी है और खाता मोबाइल नंबर और आधार से लिंक्ड होना चाहिए।
* महिलाएं अपने नजदीकी CSC सेंटर, आंगनबाड़ी, ग्रामपंचायत में जाकर आवेदन कर सकती हैं।
* आवेदन करने वाली महिला को एड्रेस प्रूफ, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
* सभी विवाहित, अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
* आवेदक की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स