किशमिश का पानी, वजन कम करने और सेहत सुधारने का सरल और प्रभावी उपाय। 

शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। मोटापा कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप अपने वजन कम करने की प्रक्रिया को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट में एक खास ड्राई फ्रूट का पानी शामिल करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि किशमिश के साथ-साथ किशमिश का पानी भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, किशमिश का पानी दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए एक वरदान माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका सेवन वजन कम करने में मददगार हो सकता है। किशमिश के पानी में मौजूद तत्व आपकी क्रेविंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं और यदि इसे एक्सरसाइज के साथ लिया जाए, तो यह तेजी से फैट बर्न करने में मदद करेगा।

किशमिश का पानी बनाने की विधि: 
1. एक पैन में 2 कप पानी उबालें।
2. उसमें 15-20 किशमिश डालकर रात भर भिगोने दें।
3. चाहें तो सुबह नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

सेवन का तरीका 
सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना सबसे लाभदायक है। इसे पीने के बाद करीब आधे घंटे तक कुछ न खाने का ध्यान रखें। यह प्राकृतिक ड्रिंक आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बना सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स