पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम, जीरो टॉलरेंस नीति की जारी!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मान सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे लोग सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य है कि आम लोग बिना डर के अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकें, और सरकार ने सुनिश्चित किया है कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच के लिए विशेष टीमें भी बनाई गई हैं। भगवंत सिंह मान का मानना है कि ये पहल प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाएंगी और लोगों का सरकार पर विश्वास मजबूत करेंगी। मुख्यमंत्री ने 23 मार्च 2022 को शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की शुरुआत की थी। उन्होंने जनता से सहयोग का आग्रह करते हुए वाट्सऐप नंबर '9501200200' जारी किया, जहां लोग रिश्वत मांगने की ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग भेज सकते हैं। मान ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब हमारे वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, और उन्होंने राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का वादा किया है।

साल 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया, जिसके तहत 251 मामलों में 288 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 70 सरकारी अधिकारी, 66 पुलिसकर्मी और 44 राजस्व अधिकारी शामिल हैं। विजिलेंस ने सात राजनीतिक नेताओं और 70 सरकारी अफसरों के खिलाफ भी केस दर्ज किए और 133 ट्रैप मामलों में 59,57,000 रुपये की रकम बरामद की। एंटी करप्शन हेल्पलाइन के तहत लगभग 11,074 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 5,740 संबंधित विभागों को भेजी गईं और 630 शिकायतें विजिलेंस रेंज को जांच के लिए भेजी गईं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर सरकारी कामों में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाइयों से 'रंगला पंजाब' का सपना साकार हो रहा है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स